ग्वालियर। कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए पहल की है, उन्होंने अपना पहला मानदेय गौशाला लाल टिपारा को दान किया है इसके साथ ही प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए सभी विधायकों से अपना अपना मानदेय दान करने की भी अपील की है साथ ही कहा कि गोवंश का सरंक्षण केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता इसलिए ना केवल विधायक वरन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का 10ः हिस्सा गोवंश के संरक्षण सुरक्षा के लिए आसपास की गौशालाओं में दान करना चाहिए साथ ही सर्दी के भीषण प्रकोप से गौ माता को बचाने के लिए गुड अजवाइन बाजरे का आटा से बने लड्डू लोगों को अपने आस-पास सड़कों पर गलियों में घूम रही गौ माता को खिलाना चाहिए।
विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को गौशाला लाल टिपारा मुरार पहुंचकर विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर सपत्नी गौभोग लगाया, इस दौरान हरा चारा और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाकर गौ सेवा की साथी शहर के लोगों से भी अपील की कि वह अपने स्तर पर हर संभव गौवंश के सरंक्षण के लिए प्रयास करें।इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह पॉलीथिन में किसी भी प्रकार की भोजन सामग्री को बंद करके न फेंके क्योंकि गौमाता पॉलिथीन खाकर मर जाती हैं, इस अवसर पर स्वामी ऋषभदेवानन्द ने गौ संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में क्या योजना बनाई जा सकती है इससे सिकरवार को अवगत कराया इस अवसर पर स्वामी प्रशांतनन्द,इस पत्रकार पवन जैन, गौशाला प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें