मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

भूमिका बिरथरे की कविता सोशल मीडिया सी एम ने अपनी पत्नी के नाम पर शेयर की


भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में आ गया है। शिवराज ने 22 नवंबर को अपनी पत्नी की लिखी एक कविता शेयर की थी, लेकिन उस कविता पर आपत्ति जताते हुए अन्य यूजर ने दावा किया है कि ये कविता उनकी लिखी थी। इसके बाद उसने एक-एक कर सोशल मीडिया पर पांच पोस्ट हैं, इससे मुख्यमंत्री की किरकिरी हो रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने 8 दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कविता शेयर की थी, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी साधना सिंह का लिखा बताया था। सीएम ने लिखा था कि साधना सिंह ने कविता अपने पिता के लिए लिखी थी, जिनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी, लेकिन भूमिका बिरथरे नाम की यूजर ने दावा किया है कि कविता उनकी लिखी हुई है।

कांग्रेस ने शिवराज को घेरते हुए कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि अब तो शिवराज दूसरों की लिखी कविता को अपनी धर्म पत्नी की लिखी हुई बता रहे हैं।कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- सरकार ही नहीं कविता भी चुराते हैं।

भूमिका ने


कविता के शब्दों में हेरफेर पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है कि वे अपने पिता को डैडी कहती थीं, लेकिन सोशल मीडिया इसे कुछ लोग बाबूजी, बाऊजी या पापा जैसे शब्दों के साथ शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि कविता के शब्द बेहद व्यक्तिगत हैं और इससे उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। इसे तोड़-मरोड़कर कविता के साथ अन्याय न करें।भूमिका ने सीएम को संबोधित पोस्ट में लिखा है कि ‘मैं आपकी भांजी हूं। आपको मेरी कविता चुराकर क्या मिलेगा। ये कविता मेरे द्वारा लिखी गई है। उम्मीद है आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे। मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए होते हैं।’


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें